Lucknow News: सहारनपुर में जुटेगा प्रदेश का सिख समाज, 28 जून को यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की अहम बैठक
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Lucknow News: उत्तर प्रदेश सिख समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की दिशा में एक अहम पहल के तहत Uttar Pradesh Sikh Gurdwara Management Committee की चतुर्थ महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 28 जून को सहारनपुर स्थित होटल अमर वाटिका में आयोजित की जाएगी।
बैठक का नेतृत्व Gurpreet Singh Bagga करेंगे। इसमें प्रदेश के लगभग 25 जिलों से गुरुद्वारा प्रतिनिधि, संत-महात्मा, सामाजिक व शैक्षिक संस्थाओं के पदाधिकारी, साथ ही दिल्ली और पंजाब से भी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
कमेटी के अध्यक्ष Harvinder Singh Lard ने बताया कि बैठक का उद्देश्य प्रदेशभर के गुरुद्वारों को एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे से जोड़ना, गुरुद्वारा प्रबंधन को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाना और समाजहित के कार्यों को नई दिशा देना है।
एजेंडे में शिक्षा, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा सहायता, लंगर सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत और सामाजिक सेवा जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।
धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि संगठन के प्रदेशव्यापी विस्तार, जिला व मंडल स्तर पर नई नियुक्तियों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा।
वहीं, मंजीत सिंह तलवार और निर्मल सिंह के अनुसार सिख व पंजाबी समाज के बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, IAS–PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन, स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना और युवाओं के भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा।
बैठक में धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील विषय पर भी गंभीर विचार-विमर्श होगा। Gurpreet Singh Bagga ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाने और जरूरतमंद परिवारों को शैक्षिक सहयोग उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
प्रयागराज से कमेटी के कोषाध्यक्ष Harvinder Singh Vicky ने जानकारी दी कि प्रदेश के सिख व पंजाबी समाज की विस्तृत डायरेक्टरी तैयार करने के लिए एक विशेष प्रपत्र जारी किया जाएगा, जिससे व्यापक सामाजिक डाटा संकलित हो सके।
मीडिया प्रभारी Harjeet Singh ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, बहराइच, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों के गुरुद्वारा प्रबंधक और समाज के प्रमुख प्रतिनिधि बैठक में भाग लेंगे।
महासचिव Surendra Pal Singh Bakshi ने प्रदेश की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों, समाजसेवियों और सिख संगठनों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.