UPSC ने निकाली बड़ी भर्ती, कई मंत्रालयों में डायरेक्ट जॉब का सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल
UPSC Recruitment 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने उन युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा अवसर जारी किया है जो सीधे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में नौकरी करना चाहते हैं। आयोग ने अपनी डायरेक्ट रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत कई विभागों में वैकेंसी घोषित की है। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर सीधे अहम पदों पर नियुक्ति चाहते हैं।
UPSC के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के जरिए 27 जून 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 तय की गई है।
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें। विस्तृत जानकारी के लिए एडवर्टाइजमेंट नंबर 07/2026 UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कई मंत्रालयों में निकलीं अहम भर्तियां
इस भर्ती अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों में पद भरे जाएंगे। कृषि और किसान कल्याण विभाग में जॉइंट डायरेक्टर के पद शामिल हैं। आयुष मंत्रालय में मेडिकल ऑफिसर और रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा) की वैकेंसी है। वहीं DGCA में एरोनॉटिकल ऑफिसर और लीगल ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती होगी। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में कंपनी प्रोसीक्यूटर का मौका दिया गया है।
रक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति क्षेत्र में भी मौके
रक्षा मंत्रालय में सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर, फोटोग्राफिक ऑफिसर, सिविलियन असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर और स्टोर ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्पेशलिस्ट ग्रेड III और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद भी शामिल हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) में भी डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
ऐसे करें आवेदन, आसान प्रक्रिया
उम्मीदवार UPSC ORA पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है। सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना चाहिए।

