बेसबॉल मैदान में वर्ल्ड कप जिताने वाला क्रिकेटर, किया प्रोफेशनल डेब्यू
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sports News: इंग्लैंड को 2019 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व तेज गेंदबाज Liam Plunkett ने क्रिकेट के बाद अब बेसबॉल में प्रोफेशनल करियर की शुरुआत कर दी है।
41 वर्षीय प्लंकेट ने अमेरिका की माइनर लीग में अपना आधिकारिक बेसबॉल डेब्यू किया है और ऐसा करने वाले वे पहले इंग्लिश क्रिकेटर बन गए हैं।
प्लंकेट ने अमेरिका के वेस्ट कोस्ट में आयोजित Pioneer Baseball League में Oakland Ballers की ओर से खेलते हुए यूबा-सटर फ्रीबर्ड्स के खिलाफ मुकाबला खेला।
अपने पहले ही मैच में उन्होंने पांच पिच फेंकीं और बल्लेबाज जोश डुआर्टे को स्ट्राइक आउट किया। हालांकि, इस मुकाबले में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
लियम प्लंकेट 2019 में इंग्लैंड की उस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा थे, जिसने ICC Cricket World Cup 2019 जीतकर देश को पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब दिलाया था।

उस फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था और प्लंकेट ने पूरे टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
प्लंकेट साल 2021 में अमेरिका शिफ्ट हो गए थे और वहां मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले फिलाडेल्फिया फिलिज और मिनेसोटा ट्विन्स के लिए सेरेमोनियल ‘फर्स्ट पिच’ भी फेंक चुके हैं।
उन्होंने इसे अपने करियर का खास पल बताते हुए कहा कि दो अलग-अलग “बैट एंड बॉल” खेलों में प्रोफेशनल स्तर पर खेलना उनके लिए गर्व की बात है।
क्रिकेट करियर की बात करें तो लियम प्लंकेट ने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट, 89 वनडे और 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
उनके नाम क्रमशः 41, 135 और 25 विकेट दर्ज हैं। 2019 वर्ल्ड कप फाइनल उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच साबित हुआ।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.