Modi Cabinet का बड़ा ऐलान! 14,115 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट्स से बदलेगी दिल्ली-UP की तस्वीर

Modi Cabinet Decision 2026: केंद्र सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में करीब ₹14,115 करोड़ की लागत वाली दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई। इनमें दिल्ली की द्वारका टनल और उत्तर प्रदेश के कानपुर-कबरई एक्सेस कंट्रोल हाईवे शामिल हैं। इन परियोजनाओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में दी।

कैबिनेट ने 8.1 किलोमीटर लंबी 6-लेन द्वारका टनल को मंजूरी दी है, जिस पर ₹6,969.67 करोड़ खर्च होंगे। यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगी। शिव मूर्ति इंटरचेंज, वसंत कुंज और DND कॉरिडोर के बीच तेज और सुगम कनेक्टिविटी देगी। दिल्ली के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम करेगी।

सरकार के अनुसार टनल को दिल्ली रिज (Ridge) क्षेत्र के नीचे से बनाया जाएगा, ताकि ऊपर की हरियाली और पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे।

यूपी में डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर

Modi Cabinet ने कानपुर-कबरई एक्सेस कंट्रोल हाईवे को भी मंजूरी दी है। ₹7,145.14 करोड़ की लागत वाला यह हाईवे कानपुर, घाटमपुर, हमीरपुर और महोबा से होकर गुजरेगा और आगे भोपाल तक बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

इस परियोजना के बाद:

  • कानपुर से कबरई का सफर 3.5 घंटे से घटकर लगभग 1.5 घंटे रह जाएगा।
  • हाईवे को BOT (Build-Operate-Transfer) मॉडल पर बनाया जाएगा।
  • इसे ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

डिफेंस कॉरिडोर और 2047 विजन को मिलेगा बूस्ट

सरकार का कहना है कि दोनों परियोजनाएं विकसित भारत 2047 के विजन को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।

खास तौर पर बुंदेलखंड में बन रहा यह हाईवे यूपी डिफेंस कॉरिडोर के लिए गेमचेंजर साबित होगा। इससे रक्षा उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, निवेश और रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Also Read: महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, भीड़ ने ‘चोर-चोर’ के लगाए नारे, BJP पर TMC सांसद ने लगाए आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.