राम मंदिर चढ़ावा कांड: 7 आरोपियों से क्या-क्या मिला? डिटेल में जानिए बरामदगी का पूरा कच्चा चिट्ठा

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। पुलिस की जांच के बीच अब आरोपियों से हुई बरामदगी का पूरा ब्योरा सामने आया है। किसी आरोपी के घर से लाखों रुपये नकद मिले हैं तो किसी के पास से अमेरिकी डॉलर, चांदी और सोने के आभूषण भी बरामद हुए हैं।

इधर, इस पूरे विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक भी अब 6 जुलाई को होने की संभावना है। इस बैठक में ट्रस्ट के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफों के साथ-साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

6 जुलाई की बैठक में इस्तीफों पर लग सकती है मुहर

सूत्रों के मुताबिक पहले यह बैठक 7 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 6 जुलाई को आयोजित किए जाने की तैयारी है।

बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा दिए गए इस्तीफों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि दोनों के इस्तीफे स्वीकार किए जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो ट्रस्ट में कुल तीन पद खाली हो जाएंगे। इनमें एक पद पहले से ही सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद रिक्त पड़ा है।

पुलिस ने किस आरोपी से क्या-क्या बरामद किया?

थाना रामजन्मभूमि में दर्ज मुकदमा संख्या 90/26 की जांच के दौरान पुलिस ने सात आरोपियों से भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

1. मनीष कुमार यादव

  • पिता: स्व. सुधीर कुमार यादव
  • निवासी: स्वर्गद्वार, नयाघाट, अयोध्या
  • बरामदगी: ₹2 लाख नकद
  • बरामद नोटों में 500, 200 और 100 रुपये के नोट शामिल हैं।

2. करुणेश पांडेय

  • पिता: रामराज पांडेय
  • निवासी: तालढोड़ी, मिल्कीपुर (खंडासा), अयोध्या
  • बरामदगी: ₹18,07,063
  • इसमें बड़ी संख्या में नकदी के साथ सिक्के भी शामिल हैं।

3. अनुकल्प मिश्रा

  • पिता: रवीन्द्र कुमार मिश्रा
  • निवासी: कौशलपुरी, अयोध्या
  • बरामदगी: ₹16,82,040 नकद

4. रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव

  • पिता: स्व. तुलसीराम यादव
  • निवासी: स्वर्गद्वार, नयाघाट, अयोध्या
  • बरामदगी: ₹1 लाख नकद
  • पुलिस को 500 और 100 रुपये के नोट मिले हैं।

5. रमांकर मिश्रा

  • पिता: छद्यूलाल मिश्रा
  • निवासी: मीरपुर रामसखा बगिया, अयोध्या
  • बरामदगी: ₹7,32,170 नकद, 2 सफेद धातु के सिक्के, 24.72 ग्राम वजन का चांदी का बिछुआ

6. लवकुश मिश्रा

  • पिता: राजेश कुमार मिश्रा
  • निवासी: ठकुरान फैगोली, रुदौली, अयोध्या
  • बरामदगी: ₹14,25,000 नकद
  • पुलिस को 500 रुपये के 2,850 नोट मिले।

7. अविनाश शुक्ला

  • पिता: राम सजीवन शुक्ला
  • मूल निवासी: बाबूपुर, महेशगंज (प्रतापगढ़)
  • वर्तमान पता: कौशलपुरी कॉलोनी, मधुबन डेयरी के पीछे, अयोध्या

बरामदगी में सबसे ज्यादा सामान अविनाश शुक्ला के पास से मिला। पुलिस ने बरामद किए-

  • ₹20,39,220 नकद
  • 1121 अमेरिकी डॉलर
  • लगभग 159.54 ग्राम चांदी जैसी धातु
  • 8.14 ग्राम की पीली धातु की चेन
  • 3.44 ग्राम का पीली धातु का आभूषण

80 लाख से ज्यादा की बरामदगी के बाद जांच तेज

पुलिस पहले ही इस मामले (Ram Mandir Donation Case) में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब जांच एजेंसियां बरामद नकदी, विदेशी मुद्रा और जेवरात के स्रोत की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही बैंक खातों, मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी का पूरा नेटवर्क कैसे काम कर रहा था और इसमें कितने लोग शामिल थे।

चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Case) का मामला सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। ऐसे में 6 जुलाई को होने वाली बैठक सिर्फ इस्तीफों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था, चढ़ावे के प्रबंधन और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नई व्यवस्था पर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Also Read: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, अब आरोपियों पर लग सकता है गैंगस्टर एक्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.