519 मिनट… FIFA World Cup में अटूट ‘दीवार’, उनाई सिमोन ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Sports News: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
इस मुकाबले में जीत के साथ-साथ स्पेन के गोलकीपर Unai Simón ने इतिहास रच दिया। उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे लंबे समय तक गोल न खाने का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
519 मिनट तक अजेय रहे उनाई सिमोन
उनाई सिमोन पिछले दो वर्ल्ड कप को मिलाकर लगातार 519 मिनट तक गोल न खाने का कारनामा कर चुके हैं।
इसके साथ ही उन्होंने इटली के महान गोलकीपर Walter Zenga का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1990 वर्ल्ड कप में 517 मिनट तक क्लीन शीट बनाए रखी थी।
ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान सिमोन ने स्पेन के दिग्गज गोलकीपर Iker Casillas का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

खास बात यह रही कि पूरे मैच में ऑस्ट्रिया की टीम स्पेन के गोलपोस्ट पर एक भी शॉट ऑन टारगेट नहीं लगा सकी। पूरे टूर्नामेंट में अब तक स्पेन के खिलाफ विरोधी टीमें केवल चार सटीक शॉट ही लगा पाई हैं।
दिग्गज गोलकीपर बेंच पर, सिमोन पर भरोसा कायम
उनाई सिमोन की शानदार फॉर्म के चलते स्पेन की टीम में गोलकीपिंग को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
Arsenal के गोलकीपर डेविड राया और Barcelona के युवा कीपर गार्सिया जैसे नाम इस टूर्नामेंट में बेंच पर हैं, लेकिन कोच Luis de la Fuente ने उनाई सिमोन पर अपना भरोसा बरकरार रखा है।
स्पेन की मजबूत दावेदारी
उनाई सिमोन की यह ऐतिहासिक उपलब्धि स्पेन की मजबूत डिफेंस और खिताबी दावेदारी को और पुख्ता करती है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या यह ‘519 मिनट की दीवार’ आगे भी कायम रहती है और स्पेन को वर्ल्ड कप ट्रॉफी की ओर ले जाती है।

