Netflix पर छाई कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’, कॉमेडी फिल्म ने मारी बाजी
Kapil Sharma New Movie: ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर इन दिनों कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ खूब पसंद की जा रही है। जहां दर्शक अक्सर क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस और एक्शन फिल्मों को ज्यादा पसंद करते हैं, वहीं इस बार एक कॉमेडी ड्रामा ने सबको पीछे छोड़ दिया है। फिल्म इस हफ्ते नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर पहुंच गई है।
नीतू कपूर बनीं दादी, कहानी है बिल्कुल अलग
‘दादी की शादी’ को नेटफ्लिक्स पर 3 जुलाई 2026 को रिलीज किया गया था। फिल्म में दादी का किरदार नीतू कपूर ने निभाया है। कहानी एक ऐसी दादी के फैसले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी करना चाहती हैं और इससे परिवार में एक नया मोड़ आ जाता है।
इससे पहले फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन वहां इसे खास सफलता नहीं मिली। अब ओटीटी पर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
कपिल शर्मा की एक्टिंग और स्टारकास्ट ने जीता दिल
फिल्म में कपिल शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस फिल्म से अभिनय की शुरुआत की है। फिल्म में आर. सरथकुमार, सादिया खातीब, योगराज सिंह, तेजस्विनी कोल्हापुरे और दीपक दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है।
फिल्म की कहानी कपिल शर्मा के किरदार टोनी कालरा की शादी और दादी के अचानक शादी करने के फैसले के बीच पैदा हुए हालात को दिखाती है। फिल्म में कॉमेडी के साथ रिश्तों की भावनाओं को भी जगह दी गई है। दर्शकों को कपिल की सहज एक्टिंग और नीतू कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस काफी पसंद आ रही है।

