PCS अफसरों के तबादले की दूसरी लिस्ट जारी, 181 SDM के कार्यक्षेत्र बदले

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए पिछले 24 घंटों के भीतर 363 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से यह बड़ी कार्रवाई दो अलग-अलग चरणों में की गई। पहली सूची रविवार आधी रात को जारी हुई, जिसमें 182 अफसरों के नाम शामिल थे। इसके ठीक बाद सोमवार को दूसरी सूची जारी की गई, जिसमें 181 सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के तबादले की जानकारी दी गई। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से कई जिलों के तहसील स्तर के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

प्रमुख उपजिलाधिकारियों (SDM) के नए तैनाती स्थल

सोमवार को जारी हुई नवीनतम सूची में बड़े पैमाने पर उपजिलाधिकारियों (SDM) को एक से दूसरे जनपद में भेजा गया है।

निशांत तिवारी को ललितपुर से फतेहपुर और पिनाकपाणि द्विवेदी को वाराणसी से फतेहपुर भेजा गया है।

संजय यादव को गाजीपुर से प्रतापगढ़, जबकि प्रवीण यादव को अयोध्या से बलिया स्थानांतरित किया गया है।

मोहम्मद जफर कुशीनगर से सोनभद्र, ऋषिराव आगरा से हापुड़ और नमन मेहता बांदा से गोरखपुर भेजे गए हैं।

अंकुर वर्मा को सहारनपुर से जौनपुर, आदेश कुमार को मथुरा से रामपुर और आकाश कुमार को भदोही से आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

मल्लिका नैन को बरेली रजिस्ट्रार पद से हटाकर उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड न्यायाधिकरण, लखनऊ भेजा गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत अन्य महत्वपूर्ण अफसरों के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है।

सोनभद्र और बुंदेलखंड क्षेत्र: विवेक कुमार सिंह को सोनभद्र से जौनपुर, मो. इरफानउल्ला खां को बांदा से कानपुर देहात और अवनीश कुमार तिवारी को झांसी से महोबा भेजा गया है।

पश्चिमी और मध्य यूपी: हर्ष चावला को बिजनौर से शाहजहांपुर, शालिनी देवी को कानपुर देहात से फिरोजाबाद और दीपक माथुर को मेरठ से फर्रुखाबाद भेजा गया है।

पूर्वांचल और तराई क्षेत्र: कल्याण सिंह मौर्य को सिद्धार्थनगर से प्रयागराज, जूही प्रसाद को प्रयागराज से मिर्जापुर और संजय कुमार कुशवाहा को बलिया से गाजीपुर स्थानांतरित किया गया है।

सरकार की ओर से अचानक किए गए इस बड़े प्रशासनिक हेरफेर का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है।

Also Read: उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.