‘जो आमिर खान को टपकाएगा, उसको 5 करोड़ देंगे’, जगद्गुरु परमहंस के बयान से मचा बवाल

Jagadguru Paramhans Statement on Amir Khan: अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे द्वारा अभिनेता आमिर खान को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए परमहंस आचार्य ने बेहद विवादित टिप्पणी की। उन्होंने आमिर खान की निजी जिंदगी और शादियों का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए और एक ऐसा बयान दिया, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान को लेकर टिप्पणी करते हुए उन्हें “लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर” बताया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इस बयान का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

‘जो आमिर खान को टपकाएगा…’, क्या बोले परमहंस?

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा, “जिस तरह से आमिर खान ने तीन शादियां की हैं और तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से की हैं। इस उम्र में जब मरने का समय है तो वह सिर्फ ‘लव जिहाद’ का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। नितेश राणे ने जो कहा है वो कोई आरोप नहीं बल्कि हकीकत है। ऐसे लोगों को जहां कहीं मिले मार देना चाहिए।” इसके बाद उन्होंने कहा:

“मैं भी पांच करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं। जो भी आमिर खान को किसी भी तरह से टपका देगा, उसका जो भी कानूनी खर्चा होगा वो हम देंगे और पांच करोड़ रुपये उसके परिवार को देंगे। इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं, अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाय तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा।”

हिंदू बेटियों को लेकर भी दिया बयान

परमहंस आचार्य ने आगे कहा, “हमारे देवी-देवताओं की पूजा जिस मजहब में हराम है तो हमारे धर्म की बेटी कैसे ले सकते हैं। जो भी हिंदू बहन-बेटियों को फंसाने वाले ऐसे लोग हैं, इनको जिंदा छोड़ना ही गलत है। इनको कहीं भी कैसे भी टपका देना चाहिए। मैं खुलकर कह रहा हूं कि जिस दिन आमिर खान को कोई टपका देगा, उस दिन पांच करोड़ रुपया उसके घर पर पहुंच जाएगा।”

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी बोले

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए परमहंस आचार्य ने कहा, “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद किया गया था। पहले भी एक ट्रस्ट था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक नया ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया। यह सही फैसला है। SIT की जांच पूरी ईमानदारी से की जा रही है। जो राम विरोधी लोग हैं वो तो हंगामा करेंगे ही क्योंकि उन्हीं का ये पूरा षड्यंत्र रहा।”

Also Read: ठगों की पार्टी बन चुकी है भाजपा, अखिलेश यादव का हमला, 2027 चुनाव पर भी कही बड़ी बात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.