Lucknow News: ज्वैलरी शॉप में शटर काटकर चोरी करने वाले 6 शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Lucknow News: राजधानी लखनऊ की गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के 6 सदस्यों को शालीमार अपार्टमेंट के पास बंधा रोड से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद हुआ है।

ज्वैलरी शॉप में शटर काटकर चोरी करने वाले 6 शातिर चोर गिरफ्तार

दुकान का शटर तोड़कर उड़ाए थे जेवरात

यह पूरा मामला खरगापुर के गीतापुरी चौराहा स्थित वेंकटेश ज्वैलर्स का है। दुकान के मालिक शैलेंद्र सोनी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 14 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर काटकर सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और चोरों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

ज्वैलरी शॉप में शटर काटकर चोरी करने वाले 6 शातिर चोर गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से दबोचे गए आरोपी

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाले। आखिरकार, आज 16 जुलाई 2026 को पुलिस ने घेराबंदी करके सभी छह आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरज यादव (28 वर्ष) निवासी बाघामऊ, लखनऊ, नीरज कुमार चौधरी (24 वर्ष) निवासी छपरा, बिहार (हालपता: राम आसरे पुरवा, लखनऊ), सचिन राज (23 वर्ष) निवासी खैराबाद, सीतापुर (हालपता: लोनापुर, लखनऊ), सर्वेश राज (22 वर्ष) निवासी खैराबाद, सीतापुर (हालपता: गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ), धर्मेन्द्र निषाद (19 वर्ष) निवासी तम्बोर, सीतापुर (हालपता: विपुलखण्ड, लखनऊ) और सुमित सिंह (20 वर्ष) निवासी आगरा (हालपता: बीबीडी क्षेत्र, लखनऊ) के रूप में हुई है।

ज्वैलरी शॉप में शटर काटकर चोरी करने वाले 6 शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और जामातलाशी के दौरान लगभग 2 किलोग्राम से अधिक वजनी चांदी के बर्तन व मूर्तियां (जैसे चांदी का जग, लोटा, गिलास, प्लेट, हाथी-चूहा-कछुआ और सांप की मूर्तियां, पायले, करधनी, बिछुआ, अंगूठी और कान की बालियां आदि)। पीली धातु के मंगलसूत्र, लगभग 139 अदद सोने की नोजपिन व अन्य आभूषण बरामद किया है। वहीं जामातलाशी में 720 रुपये नकद, 7 एंड्रॉइड स्मार्टफोन और चोरी का माल ढोने में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा (UP32ST5972) मिला है।

पुलिस ने मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर सभी आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस शानदार कामयाबी को हासिल करने वाली टीम में उप-निरीक्षक उमंग कसौधन, मिथिलेश सिंह, संदीप कुमार, शुभम अवस्थी, भीमसेन सिंह समेत कई आरक्षी शामिल रहे।

Also Read: सोनम वांगचुक के अनशन पर अमेरिका से भी अपील, PM मोदी से की बातचीत की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.