UP Election: BJP-SP के बीच मायावती की एंट्री, 100 सीटों के लिए BSP ने बनाया खास प्लान

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब 100 विधानसभा सीटों पर फोकस किया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कई सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, मायावती चाहती हैं कि चुनाव से काफी पहले उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया जाए, ताकि उन्हें अपने क्षेत्र में काम करने और संगठन मजबूत करने का पर्याप्त समय मिल सके। इसे बसपा की शुरुआती चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

100 सीटों पर खास प्लान, कई नाम लगभग तय

सूत्रों के अनुसार UP Election 2027 के लिए मायावती (Mayawati) ने मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल की करीब 100 सीटों में से 30 से 35 सीटों पर जुलाई के भीतर उम्मीदवार तय करने के निर्देश दिए हैं। इनमें से करीब 15 नामों पर सहमति भी बन चुकी है और स्थानीय स्तर पर उनकी घोषणा की तैयारी है।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, सदस्यता अभियान की समीक्षा करने और साफ-सुथरी छवि वाले चेहरों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया।

बसपा की परंपरा के अनुसार पहले नेताओं को विधानसभा प्रभारी बनाया जाता है और चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद उन्हें आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया जाता है। सूत्रों का कहना है कि मायावती की कोशिश है कि 403 में से आधे से ज्यादा सीटों पर समय रहते चेहरे तय कर दिए जाएं, ताकि वे लंबे समय तक अपने क्षेत्र में सक्रिय रह सकें।

वरिष्ठ पत्रकार रतनमणि लाल त्रिपाठी का मानना है कि समय से पहले उम्मीदवार तय करना बसपा को प्रचार और संगठन दोनों स्तर पर बढ़त दिला सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार गठबंधन की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

BJP और SP ने क्या कहा?

UP Election 2027 को लेकर बसपा की तैयारियों पर भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर दल को चुनाव लड़ने और तैयारी करने का अधिकार है। उनका दावा है कि जनता भाजपा सरकार के कामकाज से संतुष्ट है।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का संगठन मजबूत करना उसका लोकतांत्रिक अधिकार है और UP Election 2027 से पहले सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाती हैं।

Also Read: सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा में फिर से खींचतान, क्या UP चुनाव से पहले बिखर जाएगा INDIA गठबंधन?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.