जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, CJP का हंगामा

Sonam Wangchuk Hunger Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। सुबह-सुबह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें मेडिकल निगरानी के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद धरना स्थल पर मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं को भी वहां से हटाया गया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। आंदोलनकारियों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

कोर्ट की चिंता के बाद कार्रवाई

यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट में सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की बिगड़ती सेहत को लेकर होने वाली सुनवाई से ठीक पहले हुई। हाल ही में अदालत ने उनके स्वास्थ्य पर गंभीर चिंता जताते हुए प्रशासन को रोजाना मेडिकल जांच कराने और जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

हाईकोर्ट ने कहा था कि किसी भी नागरिक का जीवन सर्वोपरि है और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उसकी सुरक्षा और उपचार सुनिश्चित किया जाए।

डॉक्टरों ने बताया था गंभीर खतरा

शुक्रवार को मेडिकल टीम ने Sonam Wangchuk की हालत को बेहद नाजुक बताते हुए कहा था कि लगातार 20 दिनों तक भोजन न लेने से उनका वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट चुका है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर का ग्लूकोज और फैट लगभग समाप्त हो चुका है तथा अब ऊर्जा के लिए मांसपेशियां टूटने लगी हैं। मेडिकल टीम ने चेतावनी दी थी कि यदि अनशन जारी रहा तो शरीर के महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते हैं और स्थिति जानलेवा बन सकती है।

इसी मेडिकल रिपोर्ट और अदालत की टिप्पणी के बाद प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया।

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

अस्पताल ले जाए जाने के बावजूद वांगचुक (Sonam Wangchuk) के समर्थकों और CJP कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उनका आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। संगठन का कहना है कि 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग जारी रहेगी।

Sonam Wangchuk, Delhi Police, NEET Protest, Jantar Mantar, Delhi High Court

Also Read: मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, नहीं तो भूत बनकर वापस आऊंगा, सोनम वांगचुक की वॉर्निंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.