नहीं रुकेगा अनशन! वांगचुक की जगह अब हंगर स्ट्राइक पर बैठेंगे अभिजीत, CJP का बड़ा ऐलान

Jantar Mantar Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने के बाद नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि अब वह खुद अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।

दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद आंदोलन रुकेगा नहीं। उन्होंने शनिवार से ही भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान करते हुए लोगों से बड़ी संख्या में जुड़ने और 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को सफल बनाने की अपील की।

दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा

नहीं रुकेगा अनशन! वांगचुक की जगह अब हंगर स्ट्राइक पर बैठेंगे अभिजीत, CJP का बड़ा ऐलान

अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वह आज से आमरण अनशन शुरू कर रहे हैं और सरकार से मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इससे पहले पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस मेडिकल जांच और इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हाई कोर्ट के निर्देश, डॉक्टरों की सलाह और वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से की गई और वांगचुक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

वांगचुक की हालत अस्पताल में स्थिर

सूत्रों के अनुसार, सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। वह होश में हैं और उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य पैरामीटर फिलहाल सामान्य बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मेडिकल मॉनिटरिंग कर रही है।

Also Read: वांगचुक पर हमले का दावा, अभिजीत दीपके हिरासत में, जंतर-मंतर पर पुलिस ऐक्शन से मचा बवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.