दिल्ली में CJP का प्रदर्शन उग्र, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान

CJP Protest: नई दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को उस समय और तेज हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर मार्च करते हुए आगे बढ़ गए। संसद के पास पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

सरकार से बातचीत का दावा

इसी बीच CJP ने दावा किया कि सरकार ने उनसे बातचीत की पहल की है। संगठन के अनुसार, इसी घटनाक्रम के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। इससे पहले आंदोलन से जुड़े अन्य छात्र भी कई दिनों की भूख हड़ताल खत्म कर चुके हैं। हालांकि सरकार की ओर से बातचीत को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान 

आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

उधर, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अब भी अनशन पर डटे हुए हैं। उन्होंने पहले संकेत दिए थे कि यदि परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों पर जवाबदेही तय करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाते हैं, तो वह अपना अनशन समाप्त करने पर विचार करेंगे। फिलहाल दिल्ली में हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम लगातार बदल रहे हैं।

Also Read: नीट पेपर लीक पर संसद में हंगामा, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.