दुल्हन बनेंगी भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, मिल गया जीवनसाथी?
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Entertainment News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं।
भोजपुरी सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद अब वह हिंदी फिल्मों में भी कदम रख चुकी हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने अपनी लव लाइफ, शादी और रिश्तों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी।
कुछ समय पहले दिए गए एक बयान में अक्षरा सिंह ने कहा था कि वह प्यार में हैं। हालांकि अब उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा अपने प्रशंसकों की ओर था।
उन्होंने कहा, “मैंने तो ऐसे ही कह दिया था। मुझे अपनी ऑडियंस से प्यार है। आज की व्यस्त जिंदगी में प्यार करने का समय कहां मिलता है।
आजकल लोग एक नहीं, दो-दो लोगों के साथ रिश्ते निभा रहे हैं। अगर कभी कोई सच्चा और ईमानदार इंसान मिला, तो उसके लिए सब कुछ करने को तैयार हूं।”

अक्षरा सिंह ने कहा कि शादी केवल तब करनी चाहिए, जब जीवनसाथी सम्मान और भरोसा देने वाला हो।
उन्होंने कहा, “शादी तभी करनी चाहिए, जब ऐसा इंसान मिले जो आपका हाथ थामकर पूरी जिंदगी साथ चले, आपकी इज्जत करे और आपका सम्मान बनाए रखे। जिस दिन ऐसा साथी मिलेगा, उस दिन प्यार और भी खूबसूरत लगेगा।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जल्द शादी करने वाली हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “अभी लड़का ही नहीं मिल रहा है। आजकल तो सिचुएशनशिप का दौर चल रहा है।”
उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है।
अक्षरा सिंह का नाम पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय तक चर्चाएं होती रहीं।
बाद में दोनों अलग हो गए। हालिया बातचीत में अक्षरा ने कहा कि वह चाहती हैं कि पवन सिंह अपने जीवन में आगे बढ़ें और सफलता हासिल करें।
फिलहाल अक्षरा सिंह अपने अभिनय करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी सिनेमा में भी उनकी नई परियोजनाओं को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
Also Read: NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की यह अपील
Get real time updates directly on you device, subscribe now.