जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे अजय राय, छात्रों-शिक्षकों का बढ़ाया हौसला, सरकार पर साधा निशाना

Johar University: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों और शिक्षकों से मुलाकात की। अजय राय ने योगी सरकार के इस कदम को शिक्षा विरोधी, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की।

ध्वस्तीकरण पर रोक का किया स्वागत

विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अजय राय ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों का समर्थन किया। उन्होंने रामपुर मंडलायुक्त द्वारा फिलहाल भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि विश्वविद्यालय को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

आजम खान के परिवार से भी मिले 

दौरे के दौरान अजय राय ने पूर्व विधायक संजय कपूर और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की पत्नी एवं पूर्व सांसद तंजीम फातिमा से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जौहर विश्वविद्यालय और आजम खान के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे अजय राय, छात्रों-शिक्षकों का बढ़ाया हौसला, सरकार पर साधा निशाना

अजय राय ने बताया कि कांग्रेस इस मामले में पहले ही राज्यपाल को पत्र भेज चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार व्यक्तिगत दुराग्रह के कारण इस शैक्षणिक संस्थान को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी, पत्रकार और शिक्षाविद् थे। उनके नाम पर बना यह विश्वविद्यालय देश की ऐतिहासिक और शैक्षणिक विरासत का प्रतीक है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर उसका संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।

Also Read: CM योगी के निर्देश पर बुनकरों की बिजली बिल मांग पर मंथन, फ्लैट रेट व्यवस्था पर हुई चर्चा 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.