‘रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा क्यों कर रही थी?’ PM मोदी ने लवलीना से पूछा सवाल, गलत नक्शे पर जताई थी आपत्ति

Sports News: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के गलत नक्शे को लेकर लवलीना की आपत्ति का जिक्र भी किया।

पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में लवलीना से पूछा, “रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा क्यों कर रही थी?” इस पर लवलीना मुस्कुरा दीं और उन्होंने पूरी घटना बताई।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद भारतीय बॉक्सिंग टीम ग्लासगो के Mister Singh’s India रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंची थी। इसी दौरान लवलीना की नजर नैपकिन और रेस्टोरेंट के लोगो में बने भारत के नक्शे पर गई। इसमें देश का पूर्वोत्तर हिस्सा गायब था।

असम की रहने वाली लवलीना ने रेस्टोरेंट मैनेजमेंट के सामने इस पर आपत्ति दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर से होने के कारण यह देखकर उन्हें दुख हुआ और भविष्य में सही नक्शे का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

 Boxer Lovlina Borgohain

PM मोदी ने की लवलीना की तारीफ

लवलीना की बात सुनने के बाद पीएम मोदी ने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जीत के जश्न के बीच भी देश के नक्शे की अहमियत को पहचानना सामान्य बात नहीं है।

पीएम ने कहा कि लवलीना का यह कदम लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

बाद में रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने गलत नक्शे के इस्तेमाल के लिए माफी मांगी और लोगो में सही भारतीय नक्शे का इस्तेमाल करने की बात कही।

भारतीय बॉक्सर्स का शानदार प्रदर्शन

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 मेडल अपने नाम किए।

लवलीना ने महिलाओं के 75 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया।

Also Read: BCCI से किया वादा निभाने के लिए VVS लक्ष्मण ने ठुकराया हेड कोच का पद, सामने आई वजह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.