कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 77 से अधिक लोगों की मौत, इमारतें जमींदोज
Colombia Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। 7.4 तीव्रता के झटकों के बाद इमारतें हिल गईं और लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
अलग-अलग रिपोर्टों में 77 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है, हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।
भूकंप का असर राजधानी बोगोटा समेत कोलंबिया के कई हिस्सों में महसूस किया गया। पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर तक झटके महसूस किए जाने की खबर है। कई जगहों पर इमारतों को नुकसान पहुंचा है और एयरपोर्ट की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
क्विबडो में भारी नुकसान, लोग घायल

भूकंप (Colombia Earthquake) का केंद्र चोको प्रांत में सैन होसे डेल पाल्मार के पास बताया गया है। यह क्षेत्र राजधानी बोगोटा (Bogota) से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में है। कोलंबिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक भूकंप करीब 79 किलोमीटर की गहराई में आया।
चोको की गवर्नर नूबिया कैरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्विबडो में कई लोग घायल हुए हैं और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है।
आफ्टरशॉक्स को लेकर अलर्ट
Colombia में Earthquake के बाद संभावित आफ्टरशॉक्स को लेकर भी लोगों को सतर्क किया गया है। गवर्नर ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई (UNGRD) ने भी स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में रहकर नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। फिलहाल राहत और बचाव एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Also Read: Canada में जंगल की आग का कहर, 20 हजार से ज्यादा लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश

