Siddharthnagar News: दो माह से वेतन न मिलने पर जिला पंचायत कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Siddharthnagar News: उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में जिला पंचायत सिद्धार्थनगर के कर्मचारियों ने अध्यक्ष कर्मचारी संघ जिला पंचायत सिद्धार्थनगर अरविन्देश त्रिपाठी की अगुवाई में शुक्रवार को जून और जुलाई 2026 का लंबित वेतन भुगतान न होने पर नाराजगी जताते हुए कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

संदेश वाहक से बात करते हुए जिला पंचायत सिद्धार्थनगर कर्मचारी संघ अध्यक्ष अरविन्देश त्रिपाठी एवं कर्मचारी भीम प्रकाश आजाद ने संयुक्त रूप से बताया कि कर्मचारियों ने अपर मुख्य अधिकारी हेमलता दोहरे जिला पंचायत सिद्धार्थनगर को दिए पत्र में बताया कि जिला पंचायत के लगभग 75 कर्मचारियों का लगातार 2 माह से वेतन नहीं मिला है, जिसमें 30 पेंशन भोगी कर्मचारी हैं। इससे पेंशनर से लेकर कर्मचारियों के भारी आक्रोश व्याप्त है। तो वहीं घरों के राशन पानी भी दुकानों से बंद हो गया है। जबकि अगस्त माह के भी 13 दिन बीत चुके हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ बैंक ऋण की किस्त जमा करने की समस्या खड़ी हो गई है।

दो माह से वेतन न मिलने पर जिला पंचायत कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

कर्मचारियों का कहना है कि बैंक ऋण की किस्त प्रत्येक माह की 10 तारीख को निर्धारित है। समय से किस्त जमा नहीं होने के कारण उनके सिविल स्कोर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, वेतन भुगतान को लेकर अधिकारियों से कई बार मौखिक अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं हुआ।

दो माह से वेतन न मिलने पर जिला पंचायत कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

कर्मचारियों ने मांग की है कि जून और जुलाई का लंबित वेतन जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने इसके लिए जिला पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने की बात कही है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर खरगे का केंद्र पर वार, राहुल गांधी ने लोकतंत्र को लेकर कही बड़ी बात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.