छात्रों को CJP से दूर रहने का आदेश, अभिजीत दीपके भड़के तो विजय सरकार ने लिया यू-टर्न

CM Vijay: तमिलनाडु में छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने वाले आदेश को लेकर सरकार को पीछे हटना पड़ा है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने विरोध के बाद विवादित निर्देश वापस ले लिया है। यह मामला CJP और वामपंथी संगठनों से जुड़े प्रदर्शनों को लेकर सामने आया था। 

सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों से कहा गया था कि स्कूल-कॉलेज के छात्रों और युवाओं को CJP तथा वामपंथी संगठनों के राजनीतिक प्रदर्शन और आंदोलनों में शामिल होने से रोका जाए। निर्देश के सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

CJP ने बताया असंवैधानिक

सरकार के इस कदम पर CJP ने तीखी प्रतिक्रिया दी। संगठन के प्रवक्ता सौरव दास ने आदेश को निंदनीय और असंवैधानिक बताया। उनका कहना था कि किसी भी व्यक्ति को शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन से रोकना उचित नहीं है।

इससे पहले विजय सरकार ने NEET से जुड़े छात्र आंदोलनों को लेकर अलग रुख अपनाया था। सरकार ने NEET विरोधी प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का फैसला भी किया था। \

सरकार के फैसले पर उठे सवाल

विवादित निर्देश वापस लिए जाने के बाद सरकार के रुख को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ सरकार ने छात्रों के खिलाफ पुराने मामलों को हटाने की पहल की, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक प्रदर्शनों में उनकी भागीदारी रोकने का निर्देश जारी किया गया था। अब सरकार के यू-टर्न से फिलहाल विवाद शांत करने की कोशिश हुई है।

Also Read: अखिलेश यादव का NDA के सीट शेयरिंग पर तंज, PDA के दबाव में सहयोगियों को 162 सीटें देने का किया दावा 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.