शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन को लगी चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जल्द होगी सर्जरी

Kartik Aaryan Injury: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। मुंबई में शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत माहिम स्थित फोर्टिस रहेजा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में उनकी सर्जरी हो सकती है।

यह फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बन रही है। फिल्म की कहानी कश्मीर की रियल-लाइफ एथलीट तजामुल इस्लाम से प्रेरित बताई जा रही है। कार्तिक इसमें एक किकबॉक्सिंग कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सर्जरी के बाद लेंगे ब्रेक

सर्जरी के बाद कार्तिक आर्यन कुछ समय शूटिंग से दूर रहेंगे। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक आराम और रिकवरी के बाद वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी करेंगे।

कार्तिक इसके बाद अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म पर काम करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ श्रीलीला नजर आएंगी। चोट के कारण इस फिल्म के काम का शेड्यूल भी कार्तिक की रिकवरी को ध्यान में रखकर तय किया जा सकता है।

प्रोड्यूसर के तौर पर नई शुरुआत

कार्तिक की यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म उनके लिए खास है। इसी प्रोजेक्ट के जरिए वह बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम डोपामाइन स्टूडियोज है। फिल्म में उनका किरदार खेल और संघर्ष से जुड़ा है, जिसके लिए उन्होंने तैयारी भी की थी।

Also Read: छात्रों को CJP से दूर रहने का आदेश, अभिजीत दीपके भड़के तो विजय सरकार ने लिया यू-टर्न 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.