‘बाबा जी, मेरी जवानी के बारे में सपने मत देखो’, रामदेव पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut on Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। रामदेव की टिप्पणी पर अब कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिया है। कंगना ने कहा कि बाबा जी उनकी जवानी और बेडरूम को लेकर दिन में सपने न देखें।

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि कोई व्यक्ति अफवाहों और गॉसिप के आधार पर किसी के बारे में अंदाजा लगा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कम से कम उन्हें कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल दावों के लिए फटकार नहीं लगी। कंगना ने रामदेव को कैरेक्टर पर सबक नहीं देने की सलाह देते हुए कहा कि उनका चरित्र उनसे बेहतर है।

रामदेव ने कंगना पर क्या कहा था

इससे पहले एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने कंगना के जेन जी को लेकर दिए बयान की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि पूरी जेन जी को ‘गटर’ कहना गलत है और यह बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उन्होंने यह भी कहा था कि युवाओं को नकारा नहीं जा सकता और वे देश के वर्तमान और भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जानें क्या है ‘गटर जेनरेशन’ विवाद

दरअसल, जुलाई में जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान कंगना ने सोशल मीडिया पर कुछ प्रदर्शनकारियों और युवा महिलाओं को ‘गटर जेनरेशन’ कहा था। इस बयान पर विपक्षी दलों और लोगों ने आपत्ति जताई थी। बाद में कंगना ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका निशाना सभी युवा या पूरी जेन जी नहीं थी, बल्कि प्रदर्शन के दौरान मर्यादा और भाषा की सीमा पार करने वाले लोग थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.