दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ट्रक में जोरदार धमाका, 6 लोग घायल
Delhi News: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में मंगलवार को एक CNG पंप पर ट्रक में जोरदार धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित CNG पंप की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक CNG भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा था। इसी दौरान ट्रक में लगे CNG सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को अस्पताल भेजा गया
धमाके के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में घायल हुए 6 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
मौके पर पुलिस और बचाव टीमें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव अभियान जारी है। पुलिस और राहत टीमें घटनास्थल पर स्थिति को संभालने में जुटी हैं।
फिलहाल धमाका किन परिस्थितियों में हुआ और CNG सिलेंडर में विस्फोट की सही वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
Also Read: मणिपुर से बरामद रॉकेट लॉन्चर दिल्ली में होंगे नष्ट, सेना का बड़ा ऑपरेशन शुरू

