यश की ‘टॉक्सिक’ का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज, हिंदी से अलग अंदाज में दिखा एक्शन, UK बोर्ड से मिली एडल्ट रेटिंग
Entertainment News: कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है।
हिंदी ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर भी जारी कर दिया है।
दोनों ट्रेलर्स की तुलना करते हुए फैंस ने इंग्लिश वर्जन में कई बदलाव नोटिस किए हैं और सोशल मीडिया पर इसे ज्यादा शार्प और प्रभावी बताया जा रहा है।
‘टॉक्सिक’ के इंग्लिश ट्रेलर की लंबाई करीब 4 मिनट 28 सेकेंड है, जबकि हिंदी ट्रेलर करीब 4 मिनट 38 सेकेंड का है।
दोनों वर्जन में कुछ सीन्स की एडिटिंग और प्रस्तुति अलग नजर आती है।
इंग्लिश ट्रेलर में यश का किरदार हाथ में मेगाफोन लिए नजर आता है, जो हिंदी ट्रेलर में दिखाई नहीं देता।
इसके अलावा इंग्लिश वर्जन में किरदार के डायलॉग और भाषा भी ज्यादा बोल्ड नजर आती है।
फैंस को पसंद आया इंग्लिश वर्जन
इंग्लिश ट्रेलर देखने के बाद कई फैंस ने इसे हिंदी वर्जन से ज्यादा दमदार बताया।
दर्शकों के मुताबिक, कम अवधि और कसी हुई एडिटिंग के कारण इंग्लिश ट्रेलर ज्यादा प्रभावी लगता है। यश के किरदार का डार्क और एग्रेसिव अंदाज भी फैंस को पसंद आ रहा है।
UK बोर्ड से मिली एडल्ट रेटिंग
फिल्म को ब्रिटेन में भी रिलीज के लिए मंजूरी मिल गई है। UK बोर्ड से ‘टॉक्सिक’ को एडल्ट रेटिंग मिली है।
फिल्म की हिंसा, भाषा और डार्क कंटेंट को देखते हुए यह रेटिंग चर्चा में है।
26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
‘टॉक्सिक’ एक डार्क रेट्रो क्राइम थ्रिलर बताई जा रही है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और संजीदा शेख जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

