Joe Root: खतरे में सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रूट ने की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर

Sports News: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार अर्धशतक लगाकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

दूसरे दिन रूट ने 66 रनों की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

रूट ने अपने टेस्ट करियर के 167वें मैच और 305वीं पारी में 68वां अर्धशतक लगाया। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों के करियर में 68 अर्धशतक लगाए थे।

अब रूट को सचिन से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक और अर्धशतक की जरूरत है।

पॉन्टिंग का रिकॉर्ड भी निशाने पर

रूट की 66 रन की पारी ने उन्हें घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड के भी करीब पहुंचा दिया।

Sachin Tendulkar

वह इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 3 रन दूर रह गए। दूसरी पारी में उनके पास यह उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

कप्तान के तौर पर भी रचा इतिहास

रूट ने कप्तान के तौर पर भी बड़ी उपलब्धि हासिल की। हेडिंग्ले टेस्ट में 50 रन का आंकड़ा पार करते ही उनकी बतौर कप्तान 50+ स्कोर की संख्या 42 हो गई।

उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ दिया।

Also Read: US Open 2026: टेनिस इतिहास का सबसे बड़ा इनाम, पहले राउंड में हारकर भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

Get real time updates directly on you device, subscribe now.