यशस्वी जायसवाल पर लटकी बैन की तलवार, असिथा फर्नांडो से भिड़ंत के बाद ICC ले सकता है एक्शन
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sports News: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर विवाद हो गया।
असिथा ने यशस्वी को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में सेंड ऑफ दिया, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई और मामला शारीरिक टकराव तक पहुंच गया।
अब इस घटना पर आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई की नजर है। अगर मैच अधिकारियों ने इसे जानबूझकर किया गया शारीरिक संपर्क माना, तो दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट्स लगाए जा सकते हैं।
भारत की पहली पारी के 17वें ओवर में असिथा फर्नांडो ने यशस्वी को बोल्ड कर दिया। इससे पहले यशस्वी ने उनके ओवर में तीन चौके लगाए थे। विकेट लेने के बाद असिथा ने उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड ऑफ दिया।
यशस्वी ने इसका विरोध किया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यशस्वी पवेलियन लौटने के बजाय गेंदबाज की ओर बढ़े।
दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आए और इस दौरान बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ। साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
आईसीसी के नियमों के तहत मैदान पर शारीरिक टकराव को गंभीरता से लिया जाता है। यशस्वी के पिछले 24 महीनों में कोई डिमेरिट पॉइंट नहीं है।
ऐसे में अगर उन्हें 4 या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं, तो यह सस्पेंशन पॉइंट में बदल सकते हैं और बैन लग सकता है।

लेवल-1 और लेवल-2 की कार्रवाई में जुर्माने के साथ डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं, जबकि गंभीर मामलों में इससे बड़ी सजा भी संभव है।
हालांकि, फिलहाल यशस्वी पर बैन तय नहीं है और यह मैच रेफरी की रिपोर्ट व घटना के आकलन पर निर्भर करेगा।
यशस्वी इससे पहले भी मैदान पर विवाद में फंस चुके हैं। 2022 दलीप ट्रॉफी फाइनल में उनकी टी रवि तेजा से लगातार बहस हुई थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्थिति संभालते हुए यशस्वी को मैदान से बाहर भेज दिया था।
रहाणे के मुताबिक, उस समय मैच रेफरी यशस्वी पर कड़ी कार्रवाई और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे थे।
लेकिन कप्तान के तत्काल हस्तक्षेप के बाद मामला आगे नहीं बढ़ा। अब कोलंबो टेस्ट की घटना में भी सबकी नजर मैच रेफरी के फैसले पर है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.