कपिलवस्तु विधानसभा में 11.10 करोड़ की लागत से बनेंगी 6 ग्रामीण सड़कें, विधायक श्यामधनी राही ने जताया आभार

Siddharthnagar News: विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में ग्रामीण सड़कों के विकास को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री ग्रामीण योजनांतर्गत छह मार्गों के नव निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 11 करोड़ 10 लाख 55 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में विकास को लेकर उम्मीद जगी है।

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में सिकरी बखरिया से लोधडीह संपर्क मार्ग, उसका-सोहास मार्ग के किमी 3 से भलुहा संपर्क मार्ग, मोहाना-लोटन मार्ग के किमी 2 से रोहूडिला होते हुए रघुनाथपुर तक संपर्क मार्ग, बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग के किमी 5 से रामभारी होते हुए नोनहवा संपर्क मार्ग, मोहनिया पूरब व पश्चिम संपर्क मार्ग तथा गोरखपुरिया डीह से अलीगढ़वा होते हुए सेमेनार संपर्क मार्ग शामिल हैं।

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें विकास की पहली जरूरत हैं। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। छह मार्गों के नव निर्माण की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, शिक्षा समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: डॉ. विमल कुमार द्विवेदी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में D.Pharm प्रथम वर्ष के छात्रों का भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.