रक्षाबंधन के एड पर घिरीं कृति सेनन, कंगना को दिया कपड़ों पर करारा जवाब

Kriti Sanon on Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर विवादों में हैं। एड में उनके पहनावे पर सवाल उठाए गए। बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कृति के कपड़ों की आलोचना की थी। अब कृति ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

कृति ने ट्रोलिंग पर क्या कहा

कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि त्योहारों की खूबसूरती कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और सोच में होती है, जो व्यक्ति अपनी परंपराओं के लिए रखता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार और एक-दूसरे की सुरक्षा का रिश्ता है।

कृति ने बताया कि वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं। दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा, अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यही दुआ और वादा उनके डॉग्स के लिए भी है, क्योंकि वे भी उनके परिवार का हिस्सा हैं।

महिलाओं के कपड़ों पर सवाल क्यों

कृति ने आगे लिखा कि महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय के साथ एथनिक फैशन बदला है, लेकिन आज भी महिलाओं की संस्कृति के प्रति सम्मान को केवल कपड़ों से क्यों जोड़ा जाता है।

उन्होंने कहा कि कल्चर और ट्रेडिशन इंसान के दिल में होते हैं, कपड़ों या नेकलाइन में नहीं।

कंगना ने क्या कहा था

कंगना ने कृति के विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए कई तरह के कपड़े होते हैं। ऐसे में उन्होंने सवाल किया कि कोई महिला अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट में राखी क्यों बांधेगी। कंगना ने इस एड को जानबूझकर अजीब और असहज करने वाला भी बताया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.