Siddharthnagar News: बीपी मंडल की जयंती पर सपा कार्यालय में सामाजिक न्याय का संकल्प

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय, सिद्धार्थनगर में सामाजिक न्याय के प्रणेता, मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं पिछड़े, दलित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महान नेता बीपी मंडल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कमरूज्जमा खान ने किया।

कार्यक्रम के दौरान बीपी मंडल के विचारों और संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक बराबरी, शिक्षा, सम्मान और अवसरों की समानता के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि बीपी मंडल ने अपने जीवन में उन वर्गों की आवाज को मजबूती दी, जिन्हें लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक अवसरों से वंचित रखा गया। उनका संघर्ष आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय पासवान, बेचाई यादव, राम मिलन भारती, चंद्रभान, धीरेन्द्र यादव, जुनैद आलम, चंद्रजीत यादव, हारून, चंचल यादव, बेहराचि प्रेमी, मनीष यादव, अतीक खान सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीपी मंडल की जयंती पर सपा कार्यालय में सामाजिक न्याय का संकल्प

सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

जिला महासचिव कमरूज्जमा खान ने कहा कि बीपी मंडल का विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि सामाजिक बराबरी की वह मशाल है, जो आज भी वंचित और पिछड़े समाज को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान “सामाजिक न्याय जिंदाबाद” और “समाजवादी विचारधारा जिंदाबाद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: रक्षाबंधन के एड पर घिरीं कृति सेनन, कंगना को दिया कपड़ों पर करारा जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.