Sitapur News: खैराबाद में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने किया शुभारंभ

Sitapur News: मियां सरांय में गुरुवार रात “अल्लामा फज़ले हक़ खैराबादी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट” का भव्य शुभारंभ हुआ।

नगरपालिका परिषद खैराबाद (सीतापुर) के अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

इस दौरान मैदान में खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

शुभारंभ के मौके पर अभिषेक गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने आयोजन समिति को टूर्नामेंट के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।

खैराबाद में स्टेडियम निर्माण पर जोर

अभिषेक गुप्ता ने कहा कि खैराबाद में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर में स्टेडियम निर्माण का प्रयास जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में अच्छी खबर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

स्थानीय स्तर पर आयोजित ऐसे टूर्नामेंट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देते हैं।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर सभासद आलोक बाजपेई, यूसुफ, राकेश चंद्र गुप्ता ‘अप्पू’, बलराम कृष्ण पांडेय, इकबाल और रफीक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देर रात तक चले मुकाबलों में चौकों-छक्कों की गूंज से मैदान में रोमांच बना रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Also Read: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.