ABCD के बाद भी चीजें आती हैं, दिखाएंगे उनको, जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर पलटवार

Jayant Chaudhary: केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी गुरुवार को बागपत पहुंचे। खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में उन्होंने आनंदया फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट पुस्तकालय के तहत तैयार लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर जवाब दिया।

अखिलेश के बयान पर जयंत चौधरी ने कहा, ABCD के बाद भी चीजें आती हैं, दिखाएंगे उनको। पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पोस्टर किसने लगाए। उन्होंने RLD कार्यकर्ताओं से संयम रखने की अपील की। जयंत ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी को लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए और मर्यादा बनाए रखनी जरूरी है।

चीनी के दाम और NDA सीटों पर तंज

चीनी की कीमतों पर जयंत ने कहा कि नया गन्ना सीजन शुरू होने वाला है। गन्ने की कमाई से किसानों के घरों में मिठास आई है और इसका फायदा चीनी मिलों के श्रमिकों व उद्योग को भी मिल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी अखिलेश को किसानों के लाभकारी मूल्य की बात करनी चाहिए थी, लेकिन वह रसगुल्ले की कीमत पर चर्चा कर रहे हैं।

NDA में RLD को ज्यादा सीटें मिलने के अखिलेश के बयान पर जयंत ने कहा, “पैरवी के लिए उन्हें ही भेजें क्या?”

36 स्कूलों में बन रहीं लाइब्रेरी

UGC मामले में जयंत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रोक का पालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि आनंदया फाउंडेशन ने 36 स्कूलों में प्रोजेक्ट पुस्तकालय के तहत लाइब्रेरी तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी सरकार के साथ अभिभावकों और बच्चों की भी है।

विवाद 16 अगस्त को अखिलेश के उस बयान के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने सहयोगियों के पाला बदलने और चवन्नी का रुपया बनाने की बात कही थी। जयंत ने इसे जाट समाज का अपमान बताते हुए प्रतिक्रिया दी थी।

Also Read: सीएम सम्राट चौधरी ने महिला यूनिवर्सिटी खोलने का किया ऐलान, बोले- कुलपति से लेकर कर्मचारी तक केवल महिलाएं होंगी 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.