नेपाल त्रासदी में इंसानियत शर्मसार… महिला शव से गहने चुराने का Video वायरल, आरोपी पर एक्शन

Nepal Disaster: नेपाल में आई भीषण बाढ़ (Nepal Flood) और तबाही के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो (Viral Video) में कुछ लोग बाढ़ में जान गंवाने वाली एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद नेपाल पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

करीब 41 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में दो लोग महिला के शव को लकड़ी के तख्तों के सहारे ले जाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान वे महिला के कानों से गहने निकाल लेते हैं। आसपास मौजूद कुछ लोग घटना को देखते और मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करते भी नजर आते हैं।

Video Viral हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैलने के बाद लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि महिला के शव से बालियां चोरी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस नेपाल त्रासदी (Nepal Disaster) में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

देखें वीडियो…

 

तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बाढ़ और भूस्खलन (Flood and Landslide) के कारण कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मलबे और कीचड़ के चलते राहत एवं बचाव कार्य में भी मुश्किलें आ रही हैं। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं।

इस आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। भारत सरकार लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, सीमा क्षेत्र में बनी प्राकृतिक झील पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है, क्योंकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है।

Also Read: AC कोच में जला दिया दीया-अगरबत्ती! चलती ट्रेन में पूजा का Video Viral, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.