Bigg Boss 20: बादशाह की पत्नी ईशा रिखी से मैरी कॉम और आम्रपाली दुबे तक, शो में दिखेंगे ये चेहरे!
Entertainment News: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।
शो के प्रीमियर से पहले संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट और इस सीजन के नए ट्विस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार घर में करीब 20 कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।
इस सीजन की थीम ‘वरदान’ बताई जा रही है। शो में दो अलग-अलग घर बनाए जाने की चर्चा है।
खास बात यह होगी कि किसी कंटेस्टेंट के एलिमिनेट होने के बाद भी उसका सफर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। उसे दूसरे घर में जाकर गेम में वापसी का मौका मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रैंड प्रीमियर पर करीब 16-17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी, जबकि बाकी सदस्य बाद में वाइल्डकार्ड के जरिए शो में शामिल हो सकते हैं।
ईशा रिखी और अमन गांधी के नाम की चर्चा
संभावित कंटेस्टेंट्स में रैपर बादशाह की पत्नी और मॉडल-एक्ट्रेस ईशा रिखी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। टीवी एक्टर अमन गांधी के भी शो में शामिल होने की खबरें हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा, अर्शिफा खान, काजी तौकीर और आर्यन केल्विन जैसे नाम भी संभावित लिस्ट में बताए जा रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, युक्ति कपूर और उदिती सिंह के नाम भी चर्चा में हैं। खेल जगत से बॉक्सर मैरी कॉम और गीता बसरा, जबकि कॉमेडियन सुनील पाल के नाम को लेकर भी अटकलें हैं।
वहीं रिया अहीर और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल में से किसी एक को दर्शकों की वोटिंग के जरिए शो में जगह मिलने की बात कही जा रही है।
रजत बेदी के शो में शामिल होने की शुरुआती खबरों के बाद अब उनके नाम की चर्चा थम गई है।
6 सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। शो को जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची की पुष्टि मेकर्स की ओर से होना बाकी है।

