Siddharthnagar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त, तस्करी पर कड़ी नजर

Siddharthnagar News: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और तस्करी की रोकथाम के लिए मोहाना पुलिस व SSB टीम ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई ऑपरेशन कवच के तहत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निर्देशन में यह अभियान संचालित हुआ। थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने SSB जवानों के साथ सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और आवागमन की जांच की।

 इंडो-नेपाल बॉर्डर पर ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त

अभियान के दौरान SSB ASI/GD रवि कांत गैरोला मय टीम तथा पुलिस चौकी प्रभारी ककरहवा उपनिरीक्षक अशोक कुमार और कांस्टेबल पिंटू सरोज ने भारत-नेपाल सीमा पर पैदल गश्त की। टीम ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चेकिंग की।

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी का संदेश दिया गया

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Sunny Deol: ‘बंटवारा 1947’ के बाद फिर साथ आएंगे सनी देओल-राजकुमार संतोषी, बनाएंगे घातक 2!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.