निवेशक हो जाओ तैयार, 31 अगस्त को खुल रहा ये IPO, ₹92 का शेयर, लिस्टिंग पर 40% का फायदा!

IPO Alert: ₹100 से कम कीमत वाला Ashutosh Fibre IPO सोमवार, 31 अगस्त से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 56.35 करोड़ रुपये जुटाएगी। इश्यू पूरी तरह फ्रेश शेयरों पर आधारित है और इसमें 61.25 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। रिटेल निवेशक 2 सितंबर तक इसमें बोली लगा सकेंगे।

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट (Grey Market) में इसकी हलचल तेज है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, शेयर करीब 37 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। अगर यही प्रीमियम लिस्टिंग तक बना रहा तो 92 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 129 रुपये पर लिस्टिंग हो सकती है, यानी लगभग 40% का संभावित लिस्टिंग गेन।

₹87-92 का प्राइस बैंड, लेकिन न्यूनतम निवेश ₹2.20 लाख

Ashutosh Fibre IPO का प्राइस बैंड (Price Band) 87 से 92 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1,200 शेयरों का एक लॉट रखा है। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इस हिसाब से ऊपरी प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश करीब 2,20,800 रुपये बैठेगा।

कंपनी ने 28 अगस्त को एंकर निवेशकों (Anchor Investors) से 16.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवेशकों को आवंटित आधे शेयरों पर 30 दिन और बाकी आधे पर 90 दिन का लॉक-इन लागू होगा।

GMP ने बढ़ाई निवेशकों की दिलचस्पी

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का GMP (Grey Market Premium) फिलहाल 37 रुपये बताया जा रहा है। यह 92 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 40% प्रीमियम है। हालांकि, GMP आधिकारिक बाजार कीमत नहीं है और लिस्टिंग के समय वास्तविक रिटर्न इससे अलग हो सकता है।

कंपनी ने इससे पहले न्यूनतम 13 रुपये का GMP भी देखा है। इसलिए लिस्टिंग तक प्रीमियम में बदलाव संभव है।

IPO से मिले पैसों का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी करीब 25.51 करोड़ रुपये नए उपकरण और मशीनरी खरीदने में खर्च करेगी। करीब 20 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मौजूदा कर्ज को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने में किया जाएगा। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल होगी।

IPO के बाद कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 59.79% से घटकर 43.05% रह जाएगी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 40.21% से बढ़कर 56.95% हो जाएगी। Mefcom Capital Markets Ltd इश्यू का लीड मैनेजर है और KFin Technologies Ltd रजिस्ट्रार है।

डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। ग्रे मार्केट प्रीमियम बदल सकता है और शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Also Read: सबसे बड़ी लोन माफी! 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22,006 करोड़ का कर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.