ड्राइवर ही निकला कातिल, धीरेंद्र प्रताप को अगवा कर मारी गोली, हिंदूवादी नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह (Dhirendra Pratap Singh) की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, धीरेंद्र की हत्या उनके ही ड्राइवर ने साथियों के साथ मिलकर की और वारदात के बाद शव को नहर में फेंक दिया।
धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे और लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। उनके लापता होने के बाद पत्नी ममता सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर ड्राइवर पर उन्हें अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
ड्राइवर ने साथियों संग रची साजिश
जांच के दौरान पुलिस को Dhirendra Pratap Singh की हत्या से जुड़े अहम सुराग मिले। इसके बाद नहर से उनका शव बरामद किया गया। पुलिस को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी मिल गई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि गोली मारने के बाद शव को गाड़ी से नहर के पास ले जाकर फेंका गया।
डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक (Mohammad Mushtaq) के मुताबिक, हत्या में धीरेंद्र का ड्राइवर और उसके साथी शामिल थे। पुलिस ने ड्राइवर समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जमीन विवाद में हत्या की आशंका
पुलिस जांच में हत्या की वजह उन्नाव में चल रहा जमीन विवाद सामने आया है। आशंका है कि इसी विवाद को लेकर Dhirendra Pratap Singh की हत्या की साजिश रची गई थी। हालांकि, पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
मामले के पूरी तरह खुलासे और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें लगाई गई हैं। टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने और शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: बागपत के माफिया धर्मेंद्र किरठल पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 3.50 करोड़ की जमीन कुर्क

