शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर FIR, दलित के अपमान का आरोप, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

Haldwani Purification Row: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद शुरू हुआ ‘शुद्धिकरण विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। हल्द्वानी कोतवाली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

FIR में SC/ST Act भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराएं लगाई गई हैं। मामला अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता खुद को अनुसूचित जाति (वाल्मीकि) समुदाय से जुड़ा और श्रीराम सेना का सदस्य बताता है।

Rahul Gandhi के बयान पर आपत्ति

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी ने 29 अगस्त को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए सफाई और धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत मुद्दे से जोड़ दिया था। राहुल गांधी ने कथित तौर पर इसे ‘छुआछूत’ (Untouchability) बताते हुए मामले में FIR दर्ज करने की मांग की थी।

अमित कुमार का दावा है कि राहुल गांधी के बयान के बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से ‘दलित विरोधी’, ‘जातिवादी’ और छुआछूत करने वाला बताया गया, जिससे उनका अपमान हुआ।

Rahul Gandhi ने क्या कहा था?

हल्द्वानी की घटना को लेकर राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि ‘शुद्धिकरण’ छुआछूत का दूसरा नाम है और इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए कथित शुद्धिकरण में शामिल लोगों के खिलाफ SC/ST Act के तहत कार्रवाई की मांग की थी।

अब शिकायत दर्ज होने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कांग्रेस इस घटना को दलितों के अपमान से जोड़ रही है, जबकि शिकायतकर्ता और भाजपा पक्ष इसे धार्मिक आस्था और स्थल की सफाई से जुड़ा मामला बता रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी।

Also Read: सोनिया की किताब पर नया बवाल! गहलोत बोले- PM, RSS और चीन वाला हिस्सा हटवाना चाहता था पेंग्विन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.