SCO समिट के लिए बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी, किर्गिस्तान में वंदे मातरम् की धुन पर हुआ भव्य स्वागत

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच चुके हैं। रविवार को हवाई अड्डे पर किर्गिज गणराज्य के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन आदिलबेक कासिमालीव ने उनका औपचारिक स्वागत किया। होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

भारतीय संस्कृति और धरोहर की दिखी झलक

प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने वंदे मातरम् की मधुर धुन पर अद्भुत योगाभ्यास प्रस्तुत किया। गोमुख आसन से लेकर वीरभद्रासन तक का यह प्रदर्शन भारत की प्राचीन धरोहर का संदेश वैश्विक मंच पर दे रहा था। पीएम मोदी ने इस योग सत्र की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं।

52 योग साधकों की प्रस्तुति ने जीता दिल

बिश्केक रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में 52 योग साधकों का विशेष योग सत्र देखा। इनमें अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में 18 पदक (1 स्वर्ण, 14 रजत, 3 कांस्य) जीतने वाले साधक भी शामिल थे। पीएम ने उज्बेकिस्तान में योग के प्रति इस उत्साह के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव की अध्यक्षता में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित इस सम्मेलन की थीम सतत शांति, विकास और समृद्धि के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ना है। संगठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस समिट में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और ईरान समेत 10 सदस्य देशों के नेता शिरकत कर रहे हैं। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

Also Read: शेफाली वर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, हरमनप्रीत कौर का तोड़ा रिकॉर्ड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.