‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय के बचाव में उतरे डिप्टी CM केशव मौर्य

Ram Mandir Row: राम मंदिर दान विवाद की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई SIT की रिपोर्ट से पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने चंपत राय (Champat Rai) का खुलकर बचाव किया है।

प्रयागराज में सोमवार को एक चैनल के कार्यक्रम में केशव मौर्य ने कहा कि दान में चोरी करने वाले लोग पकड़े जा चुके हैं और जेल में हैं, जबकि बाकी मामलों की जांच चल रही है। Champat Rai को लेकर उन्होंने कहा, “वो बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल के आधार पर किसी व्यक्ति के बारे में निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए और जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। केशव मौर्य ने कहा कि रामलला (Ram Lalla) के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाला कोई कार्यकर्ता मंदिर के चढ़ावे में एक पैसे की भी चोरी नहीं कर सकता।

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी (SP) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सवालों पर पलटवार करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि जिनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं, वे सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) में रामभक्त, साधु-संत और हिंदू समाज सपा-कांग्रेस (SP-Congress) को जवाब देंगे।

अखिलेश यादव के सॉफ्ट हिंदुत्व वाले रुख पर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि BJP और हिंदुत्व के डर से अखिलेश मंदिर जाने लगे हैं। वहीं आरक्षण (Reservation) को लेकर केशव मौर्य ने साफ कहा कि इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी निशाना साधते हुए Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस (Congress) पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया और दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी।

Also Read: IAS रिंकू राही ने फिर खोली भ्रष्टाचार की पोल, परिवहन विभाग की आउटसोर्सिंग में गड़बड़ी का किया खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.