CPL 2026: एक ही T20 मैच में शिमरोन हेटमायर के 2 शतक! रचा अनोखा इतिहास
Sports News: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में शिमरोन हेटमायर ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो इससे पहले कोई बल्लेबाज नहीं कर सका था।
गुयाना अमेजन वॉरियर्स के इस स्टार बल्लेबाज ने अपने 100वें CPL मैच में शतक जड़ा और इसी मुकाबले में एक और खास शतकीय उपलब्धि हासिल की।
गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए CPL 2026 के 22वें मुकाबले में हेटमायर ने तूफानी बल्लेबाजी की।
उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए। उनकी पारी में 9 छक्के और 8 चौके शामिल रहे।
हेटमायर ने महज 40 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसके साथ उन्होंने CPL में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
उनसे पहले टिम साइफर्ट (2025) और आंद्रे रसेल (2018) ने भी 40 गेंदों में शतक लगाया था।
यह हेटमायर के CPL करियर का दूसरा शतक था। वह इस लीग में दो शतक लगाने वाले आठवें बल्लेबाज भी बने।
एक ही T20 मैच में 2 शतक! बने पहले खिलाड़ी
29 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज हेटमायर ने CPL 2026 के 22वें मैच में अपने कारनामे को अंजाम दिया, जो कि गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच था।

इस मुकाबले में उन्होंने एक शतक तो अपने 100 CPL मैच के तौर पर लगाया. वहीं दूसरे शतक की स्क्रिप्ट अपने बल्ले से लिखी।
गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर अपने 100वें CPL मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
हेटमायर-शेफर्ड ने आखिरी 5 ओवर में मचाई तबाही
हेटमायर के अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी तेज पारी खेली। उन्होंने महज 7 गेंदों पर 27 रन ठोके। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर आखिरी पांच ओवर में 94 रन जोड़े।
इस धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
Also Read: अब नहीं दिखेगा मेस्सी का जादू! महान फुटबॉलर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

