Siddharthnagar News: मशरूम उत्पादन से रोजगार का मौका, सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए छह प्रशिक्षण सत्र घोषित

Siddharthnagar News: जनपद के किसानों को मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यालय संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का वार्षिक पंचांग जारी किया गया है। प्रशिक्षण के लिए मात्र 60 शुल्क निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों के लिए कृषक छात्रावास में एक साथ 25 किसानों के ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। हालांकि, भोजन एवं जलपान की व्यवस्था प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं करनी होगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण की तिथियां 7 से 9 सितंबर 2026, 5 से 7 अक्टूबर 2026, 2 से 4 नवंबर 2026, 14 से 16 दिसंबर 2026, 7 से 9 जनवरी 2027 तथा 1 से 3 फरवरी 2027 निर्धारित की गई हैं।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय संयुक्त निदेशक के दूरभाष 05542-246843 अथवा प्रभारी मशरूम माधुरी सोनी, मोबाइल 9648312096 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला उद्यान अधिकारी विमल कान्त ने जनपद के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मशरूम उत्पादन के जरिए रोजगार एवं आय के अवसर बढ़ाने की अपील की है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Pratapgarh News: डीएम ने सराय बहेलिया घटनास्थल पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लापरवाही करने वाले लेखपाल को किया निलंबित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.