Lucknow News: 19 सितंबर को लखनऊ में कर्मचारी नेताओं की बैठक, आंदोलन की रणनीति पर होगा मंथन
Lucknow News: अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा 19 सितंबर 2026 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशंस की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे। बैठक प्रेरणा सदन में आयोजित की जाएगी।
बैठक में 12 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियों और उत्तर प्रदेश में कर्मचारी-शिक्षक आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी।
इसके अलावा प्रदेश के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगे की कार्ययोजना पर भी मंथन किया जाएगा।
आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों पर भी फोकस
बैठक में प्रदेश के लाखों आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कर्मचारी संगठनों की ओर से इन कर्मचारियों को संगठित करने और उन्हें राज्य कर्मचारियों के समान अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा बैठक में उत्तर प्रदेश में कर्मचारी आंदोलन की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।
साथ ही 12 दिसंबर की दिल्ली रैली में प्रदेश की भागीदारी को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक एसपी सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, राधा रानी श्रीवास्तव, त्रिवेणी प्रसाद खरवार समेत दोनों संगठनों के प्रदेश और मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रेस विज्ञप्ति अफीफ सिद्दीकी ने जारी की है।
Also Read: IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर केंद्र करे हस्तक्षेप, अजय राय ने राज्यपाल को लिखा पत्र

