‘हैवान’ के बाद शिकारी बनेंगे अक्षय कुमार, प्रियदर्शन के साथ नई फिल्म की तैयारी
रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी वन्यजीव संरक्षण पर आधारित होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार का किरदार मशहूर शिकारी और वन्यजीव संरक्षक जिम कॉर्बेट से प्रेरित होगा। कहानी 1960 के दशक की पृष्ठभूमि पर सेट होगी और इसमें कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिल सकता है।
शिकारी से वन्यजीव संरक्षक बनेगा किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय फिल्म में जंगल की गहरी समझ रखने वाले शिकारी और ट्रैकर का किरदार निभाएंगे।
शुरुआत में वह गांव में बाघों और तेंदुओं के आतंक के कारण उनका शिकार करता है।
बाद में उसका नजरिया बदलता है और वह वन्यजीवों और जंगलों के संरक्षण की दिशा में काम करने लगता है।
अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग
फिल्म का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2026 से इसका प्री-प्रोडक्शन शुरू हो सकता है, जबकि जनवरी 2027 में शूटिंग शुरू होने की संभावना है।
प्रियदर्शन फिल्म की शूटिंग वास्तविक जंगलों में करने की योजना बना रहे हैं।
Also Read: ‘हनुमान अंश’ का बजट कितना? लागत से 27 गुना ज्यादा कमाई, ‘टॉक्सिक’ को भी पछाड़ा

