अदालत से हक मिलने के बाद बेटियों संग संपत्ति पर कानूनी कब्जा हासिल करने डालीबाग पहुंचे अफजाल अंसारी

Lucknow News: लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज क्षेत्र स्थित डालीबाग की विवादित संपत्ति पर कानूनी कब्जा हासिल करने के लिए गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ खुद मौके पर पहुंचे। अदालत से अंसारी परिवार के पक्ष में फैसला आने के बाद नगर निगम और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संपत्ति का भौतिक कब्जा (फिजिकल पजेशन) हस्तांतरित करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की गई।

अदालत से हक मिलने के बाद बेटियों संग संपत्ति पर कानूनी कब्जा हासिल करने डालीबाग पहुंचे अफजाल अंसारी

यह संपत्ति पूर्व में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के परिवार से जुड़े होने की वजह से विधिक बंदिशों के तहत प्रशासन के नियंत्रण में चल रही थी। गाजीपुर प्रशासन द्वारा इसे सील किए जाने के बाद संपत्ति के रखरखाव की जिम्मेदारी लखनऊ नगर निगम को सुपुर्द की गई थी। अब गाजीपुर जिलाधिकारी के निर्देश और अदालत के आए ताजा आदेश के बाद नगर निगम की टीम चाबी सौंपने और कागजी व प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मौके पर पहुंची। इस प्रशासनिक टीम में नगर निगम के नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अदालत से हक मिलने के बाद बेटियों संग संपत्ति पर कानूनी कब्जा हासिल करने डालीबाग पहुंचे अफजाल अंसारी

नया रास्ता और गेट बदलने की बनी मजबूरी

कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया के दौरान मौके पर कुछ तकनीकी बदलाव देखने को मिले। पहले इस बहुचर्चित बिल्डिंग का मुख्य गेट डालीबाग की ओर जाने वाली सड़क पर खुलता था। हालांकि, लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना की बाउंड्रीवॉल बन जाने के कारण पुराना गेट पूरी तरह से बंद हो गया है। इस वजह से अब 1090 चौराहा की ओर जाने वाली बंधा रोड की तरफ से भवन का कब्जा देने की कवायद की जा रही है। गेट के सामने जमा कूड़े-कचरे को साफ कराकर नगर निगम की टीम प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है।

Also Read: आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान नहीं, सरकार की मंजूरी जरूरी, CM योगी का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.