बार काउंसिल चुनाव में 23वें राउंड का नतीजा, 5 प्रत्याशी बाहर, अनुराग पांडेय टॉप पर
Prayagraj Bar Council Election: प्रयागराज में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना बुधवार को भी जारी रही। 23वें एलिमिनेशन राउंड की गिनती पूरी होने के बाद पांच प्रत्याशियों को बाहर कर दिया गया। इस राउंड में कुल 1,768 मतों की गिनती हुई। इनमें 1,604 वोट वैध मिले, जबकि 164 मत रिजेक्ट हुए।
पांच प्रत्याशी हुए बाहर
23वें एलिमिनेशन राउंड में दुर्विजय सिंह (आगरा), सुनील कुमार वर्मा (प्रयागराज), बीरेंद्र सिंह (गोरखपुर), अंशु सिंह (लखनऊ) और अजय कुमार यादव (कानपुर नगर) का सफर खत्म हो गया। राउंड शुरू होने से पहले इनके कुल मत क्रमश: 359, 357, 354, 351 और 344 थे।
राउंड में दुर्विजय सिंह को 320 वैध वोट मिले और 24 मत एक्सहॉस्टेड रहे। सुनील कुमार वर्मा को 321 वैध वोट मिले और 32 मत एक्सहॉस्टेड हुए। बीरेंद्र सिंह को 313 वैध वोट मिले, जबकि 41 मत एक्सहॉस्टेड रहे। अंशु सिंह को 315 वैध वोट मिले और 43 एक्सहॉस्टेड हुए। अजय कुमार यादव को 335 वैध वोट मिले और 24 मत एक्सहॉस्टेड रहे।
अनुराग पांडेय सबसे आगे
23वें राउंड के बाद अनुराग पांडेय (कानपुर नगर) 5,061 मतों के साथ सबसे आगे हैं। प्रशांत सिंह अटल (लखनऊ) 4,864 वोटों के साथ दूसरे और देवेंद्र मिश्रा नागरहा (प्रयागराज) 4,168 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
प्रयागराज के अजय यादव को 3,431, पंचू राम मौर्य को 3,310, इमरान माबूद खान को 3,217, अमरेंद्र नाथ सिंह को 2,784, इमरान उल्लाह को 2,715 और राकेश पाठक को 2,529 वोट मिले हैं।
मतगणना अभी जारी है। हर एलिमिनेशन राउंड के साथ मुकाबला और कड़ा होता जा रहा है। अब अगले राउंड के नतीजों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर है।

