Asian Games 2026: गौतम गंभीर नहीं जाएंगे जापान, VVS लक्ष्मण संभालेंगे टीम इंडिया की कमान
Sports News: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि टीम के नियमित हेड कोच गौतम गंभीर जापान नहीं जाएंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की मल्टी-फॉर्मेट सीरीज और एशियन गेम्स की तारीखें आपस में टकरा रही हैं। ऐसे में भारतीय टीम दो अलग-अलग मोर्चों पर खेलेगी।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर की गैरमौजूदगी में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण एशियन गेम्स में टीम के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे।
उनके साथ सुनील जोशी, ऋषिकेश कनितकर और सुभदीप घोष सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे। मारूफ फजंदर सपोर्ट स्टाफ के लीडर होंगे।
भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेगा
एशियन गेम्स में भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज नहीं खेलना होगा। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर की टीम टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल खेलेगी, जो उसका पहला मुकाबला होगा।

भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है।
टीम में बड़े टी20 सितारों की भरमार
भारतीय टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। श्रेयस अय्यर के अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज टीम का हिस्सा हैं।
ऑलराउंडर्स में शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई जैसे विकल्प मौजूद हैं।
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।
Also Read: 9 महीने में 7 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए वैभव सूर्यवंशी, बड़े शॉट की रहती है तलाश

