‘ये तेरा काम नहीं…’, पैपराजी पर भड़के सलमान खान, ‘बाबा’ कहने पर दिया जवाब
Bollywood News: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के प्रीमियर की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
इसी दौरान सेट के बाहर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी की एक बात पर नाराज नजर आए।
वायरल वीडियो में सलमान खान बिग बॉस के सेट पर पैपराजी के लिए पोज देते दिख रहे हैं। इसी दौरान एक पैपराजी ने उन्हें ‘बाबा’ कहकर पोज देने के लिए कहा। यह सुनकर सलमान नाराज हो गए।
वीडियो में सलमान कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘बाबा? ये तेरा काम नहीं है।’ इसके बाद वह पैपराजी की ओर देखते हुए नाराजगी जाहिर करते हैं।
वीडियो में वह कुछ देर तक असहज और गुस्से में नजर आते हैं। हालांकि, इस पूरे वाकये के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बिग बॉस 20 में फिर होस्ट बनेंगे सलमान
सलमान खान ने शो के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें वह जींस, टी-शर्ट, वेस्टकोट और हैट में नजर आ रहे हैं। उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर से कलर्स टीवी और JioHotstar पर होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे सीजन की होस्टिंग के लिए सलमान खान को करीब 120 करोड़ रुपये ऑफर किए जाने की चर्चा है।
हालांकि, उनकी फीस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

