Bareilly News: उत्कृष्ट शिक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान

Bareilly News: बेसिक शिक्षा विद्यालयों में शिक्षण प्रतिभा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए तहसील सभागार आंवला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रामनगर, मझगवां और आलमपुर जाफराबाद के खंड शिक्षा अधिकारियों की संयुक्त समिति द्वारा चयनित तीनों विकास खंडों के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सार्वजनिक रूप से अभिनंदन किया गया।

शाल, प्रशस्ति पत्र और मिष्ठान्न भेंट कर किया गया पुरस्कृत

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को शाल, माला, प्रशस्ति चिह्न और मिष्ठान्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि परिषदीय विद्यालय प्राथमिक शिक्षा की मुख्य आधारशिला हैं और ऐसे सजग व समर्पित शिक्षक न केवल अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का प्रतीक हैं।

शिक्षकों के इस गरिमामय सम्मान समारोह में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की प्रमुख मौजूदगी रही। एसडीएम आंवला, एसडीएम (न्यायिक) शिव प्रसाद, क्षेत्राधिकारी (CO) आंवला, नायब तहसीलदार आंवला, बीडीओ मझगवां, तीनों विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और पूर्ति निरीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: चीनी-इथेनॉल के नाम पर किसानों के साथ बड़ा अन्याय, पूरे मामले की जांच हो: सुनील सिंह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.