UP के पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
Dinesh Sharma New LG: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह (Andaman and Nicobar Islands) का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति को डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।
2017 से 2022 तक रहे यूपी के डिप्टी CM
62 वर्षीय Dinesh Sharma BJP के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वह वर्ष 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (UP Deputy CM) रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य के प्रशासन और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभाई।
वर्तमान में वह राज्यसभा के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था। उन्होंने पार्टी संगठन में भी लंबे समय तक अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं।
लखनऊ के मेयर भी रह चुके हैं
दिनेश शर्मा इससे पहले लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के मेयर भी रह चुके हैं। पेशे से प्रोफेसर और डॉक्टर शर्मा ने शिक्षा के साथ सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
12 जनवरी 1964 को जन्मे Dinesh Sharma लंबे समय से BJP से जुड़े हुए हैं। पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर काम करने के बाद वह प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री और अब केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
Also Read: संजय सिंह का बड़ा आरोप, BJP की 6 डमी पार्टियों ने 5500 करोड़ का काला धन किया सफेद

