Manoj Bajpayee: महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, बापू के लुक के लिए घटाया 10 किलो वजन
Bollywood News: बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शामिल मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने किरदार से दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं।
अभिनेता जल्द ही डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की अगली फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है और इसी बीच मनोज बाजपेयी का गांधी के लुक में फर्स्ट लुक सामने आया है।
गांधी के किरदार के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन
मनोज बाजपेयी ने इस किरदार के लिए अपने लुक में बड़ा बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 10 किलो वजन कम किया है।
सामने आई तस्वीर में उनका लुक महात्मा गांधी से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता के इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म में गांधी जी के जीवन, विचारों और संघर्ष को अलग नजरिए से दिखाने की तैयारी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहानी आजादी के दौर की करीब 21 दिनों की घटनाओं पर केंद्रित हो सकती है, जिनके बारे में कम चर्चा होती है।
हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा साथ आए
इस प्रोजेक्ट के लिए मनोज बाजपेयी के साथ निर्देशक सुधीर मिश्रा और निर्माता अनुभव सिन्हा जुड़े हैं।
अनुभव सिन्हा, नरेंद्र हिरावत के साथ अपने बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं।
लखनऊ की ऐतिहासिक और हेरिटेज लोकेशंस पर फिल्म की शूटिंग की जा रही है।

